Delhi Mahila Samman Yojna: महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देगी केजरीवाल सरकार

Delhi Mahila Samman Yojna

दिल्ली के वित्त मंत्री आतिशी ने केजरीवाल सरकार का आज 10वां बजट पेश किया। बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत 18 वर्ष और इससे भी अधिक उम्र की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए दिए जाएंगे यह लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जो नौकरी नहीं करती हो या जिनके पास आय का कोई साधन नहीं है। आतिशी ने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार राम राज्य के आदर्शों से प्रेरित है। अगले वित्तीय वर्ष का बजट 76000 करोड़ का होगा।

 

Delhi Mahila Samman Yojna: महिलाओं के कल्याण सशक्तीकरण के लिए केजरीवाल सरकार एक नई योजना लेकर आ रही है। इसका नाम है मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए शायद यह दुनिया की सबसे बड़ी योजना होगी। इस क्रांतिकारी योजना के तहत 18 साल से ऊपर की हर महिला को प्रति महीने 1000 रूपए की राशि मिलेगी।

निम्नलिखित महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।

  •  जो अभी सरकार की किसी और पेंशन स्कीम का हिस्सा है
  •  जो स्वयं सरकारी कर्मचारी हो
  •  जो इनकम टैक्स पेयर स्कीम के लिए पात्र हो

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए पत्रता

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए पात्रता में सबसे पहले वह महिला दिल्ली की वोटर होनी चाहिए। उस महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। वह महिला टैक्स पेयर नहीं होनी चाहिए। वह स्वयं सरकारी कर्मचारी नहीं होनी चाहिए। वह सरकार की किसी भी पेंशन स्कीम का हिस्सा नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान निधि के तहत ₹1000 की राशि मिलेगी। 

दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए महिला मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना लाई है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में डाल दी जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि यह योजना लोकसभा चुनाव के बाद से लागू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री महिला समाज योजना के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज। 

मुख्यमंत्री महिला समाज योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज में आपके पास वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड होना अनिवार्य है। इसी के साथ आपका जो वोटर आईडी कार्ड है वह दिल्ली का होना आवश्यक है। आपका एक बैंक अकाउंट भी होना चाहिए उसमें ही यह आर्थिक राशि डाली जाएगी।

 

योजना के लाभ के लिए महिला का दिल्ली का वोटर होना जरूरी है वही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है। कि दिल्ली वाले मेरा परिवार है। दिल्ली के हर परिवार का मैं ध्यान रखूंगा। आगे केजरीवाल कहते है – सरकार बनी है, दिल्ली में हमने कभी भी इसको राजनीति या सरकारी कामकाज के दृष्टि से नहीं देखा।

Leave a comment